
उदित वाणी, गुवा : गुवा क्षेत्र में सेल प्रबंधन द्वारा राजाबुरु खदान को शीघ्र चालू करने की तैयारी चल रही है. इससे स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में चिंता के साथ आक्रोश व्याप्त है.
यूनियन नेताओं की अगुआई में बैठक
झारखण्ड मजदूर यूनियन अध्यक्ष मोहन महतो, महामंत्री हेमराज सोनार, उपाध्यक्ष सुभाष दास एवं सलाहकार कपिलेश्वर दोंगों के नेतृत्व में बेरोजगार महिलाओं व पुरुषों की आकस्मिक बैठक आयोजित हुई.
स्थानीय रोजगार पर चेतावनी
महामंत्री हेमराज सोनार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि खदान चालू होने पर आसपास के ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिली, तो इसे बंद कराने के लिए आंदोलन छेड़ा जाएगा. बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि खदान क्षेत्र के स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार उनका संवैधानिक व नैतिक अधिकार है.
बाहरीयों पर विरोध
खदान खुलने से क्षेत्र में रोजगार बढ़ेंगे, किंतु बाहरी लोगों को तरजीह देकर स्थानीयों की अनदेखी की गई तो कड़ा विरोध होगा. ग्रामीणों की जमीन, जंगल व पर्यावरण से जुड़े इस क्षेत्र में उनका प्रथम हक बनता है. बैठक में सोमा महतो, आलोक डडका, पप्पू करुवा, मंगल लकड़ा, अविनाश, अकाश हुराद, मुन्ना करुवा, मोहन लागुरी, पन्दूश तुबीड, वीरु करुवा, कृष्णा गुच्छैत, मोहन पूर्ति, विनय सिंकू आदि शामिल हुए.

