
उदित वाणी, गुवा : 12 जनवरी को 26वीं वाहिनी सीआरपीएफ कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में गाडाहाथी गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना और सुरक्षा बलों के प्रति सकारात्मक छवि बनाना रहा.
ग्रामीणों को सोलर लाइट, टिन शीट, खेती के बीज, प्लास्टिक वाटर टैंक, स्कूली बच्चों के बैग-पेन-पेंसिल, खेल सामग्री व छाता वितरित किए गए. सामग्री पाकर ग्रामीणों में उत्साह छा गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते द्वितीय कमांडेंट प्रकाश चंद्र बादल ने कहा कि सीआरपीएफ केवल सुरक्षा ही नहीं, समाज के समग्र विकास में योगदान देता है. उन्होंने नक्सल बहकावे से बचने और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की.
समवाय अधिकारी महेश्वर कुमार चौरसिया (सहायक कमांडेंट), निरीक्षक सिद्धनाथ पांडे, निरंजन कुमार, उपनिरीक्षक राजीव राणा, रोहित कुमार (किरीबुरु थाना प्रभारी), मुखिया पार्वती किडो व उपमुखिया सुमन मुंडो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

