
उदित वाणी, रांची : राज्य में अब ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सम्मान स्वास्थ्य सेवा के तहत बिशेष ओपीडी सेवाएं शुरू की जायेगी. स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में बिशेष ओपीडी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि बिशेष ओपीडी में ट्रांसजेंडरों को बगैर भेदभाव के सम्मानजनक व्यवहार के साथ उच्चस्तरीय जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिलेगी.
ट्रांसजेंडरों की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बिशेष चिकित्सा सुविधायें, मनोवैज्ञानिक सहायता और काउंसिलिंग सेवायें उपलब्ध होंगे. इसके लिए सभी डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल स्टाफ को संवेदनशील व्यवहार से संबंधित बिशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि हर ट्रांसजेंडर की गरिमा सुरक्षित रहे. स्वास्थय विभाग ने निर्देश दिया है कि यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू की जाय. ताकि समुदाय को जल्द से जल्द समर्पित चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके. ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में समान स्थान मिले, यह सरकार की जिम्मेदारी है.

