
उदित वाणी, रांची : झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान अपने परिवार के साथ रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में मुख्यसचिव अलका तिवारी, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा एवं उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट में उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान होटल ठहराये गए. बुधवार को राजभवन में पूर्वाहन 11.55 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे. इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य मंत्री, हाईकोर्ट व राज्य सरकार के वरीय अधिकारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.
शपथ ग्रहण समारोह में जस्टिस चौहान के परिवार के लगभग 50 से 60 सदस्य भी शामिल होंगे. उनके परिजन के रांची पहुंचे. मेहमानों के ठहरने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस और शहर के अलग-अलग होटलों में बिशेष व्यवस्था की गई है. हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में पले-बढ़े जस्टिस चौहान ने शिमला में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की और 1989 में हिमाचल प्रदेश स्टेट बार कौंसिल में रजिष्ट्रेशन कराने के बाद वकालत शुरू की. बर्ष 2014 में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश बने और उसी साल उन्हें स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया गया.
