
उदित वाणी, जमशेदपुर: पारडीह काली मंदिर परिसर से शिव भक्तों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। मौके पर रवानी से पूर्व काली मंदिर परिसर में जुना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती, मौजूद रहे। मौके पर महंत विद्यानंद सरस्वती से सभी शिव भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सभी शिव भक्तों को भगवा गमछा प्रदान कर सुखद यात्रा की कामना करते हुए शिव भक्तोवको रवाना कराया।
इस अवसर पर कांवरिया संघ के सदस्य सह युवा जदयू नेता भवानी सिंह, रवि रजक, अजय पाल समीर पति बीकू कुमार विनोद सिंह सोनू प्रमाणिक,प्रकाश राजल, विवस प्रमाणिक, विशाल राय अर्जुन कुमार, मनीष कुमार ठाकुर सहित अन्य शामिल रहे।
Advertisement
<

