
उदित वाणी, आदित्यपुर : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायात के द्वारा आज आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के सभागार में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग समूह के प्रतिनिधियों और व्यावसायिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत विधि-व्यवस्था संधारण, सुगम यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में बैठक आहूत की गई. बैठक में औद्योगिक समूह के प्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में विधि व्यवस्था संबंधित पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. साथ हीं अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी लगाने हेतु विचार-विमर्श किया गया.
वहीं, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत विधि-व्यवस्था संधारण, सुगम यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निदेश भी दिया गया. बैठक में एसिया के अध्यक्ष इन्दर अग्रवाल, महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, स्वपन मजूमदार, दिव्याँशू सिन्हा सहित सरायकेला के एसडीपीओ समीर सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की, गम्हरिया थाना प्रभारी, आरआईटी थाना प्रभारी, कान्ड्रा थाना प्रभारी, ट्रॉफिक थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

