
उदित वाणी, सरायकेला : उपायुक्त सरायकेला के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद सरायकेला क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आलोक में 2 फरवरी 2026 को राजनगर थानांतर्गत पाटाकोचा ग्राम के कैनल किनारे शराब अड्डे पर छापेमारी की गई.
छापेमारी में 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त की गई, जबकि 600 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. अड्डा संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है.
यह कार्रवाई अवैध शराब के व्यापार पर अंकुश लगाने की मुहिम का हिस्सा है, जिससे क्षेत्र में शराबबंदी को मजबूती मिलेगी.
Advertisement
<

