
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : कुछ समाचार माध्यमों व सोशल मीडिया पर होमगार्ड बहाली से जुड़ी भ्रामक खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरायकेला-खरसावां में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया अभी प्रारंभिक एवं प्रक्रियाधीन अवस्था में है.
वर्तमान में अभ्यर्थियों के आवेदन-पत्रों की स्क्रूटनी चल रही है. स्क्रूटनी पूरी होने पर मास्टरशीट जारी होगी, फिर दावा-आपत्ति आमंत्रित की जाएगी. उसके बाद ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) की तिथि व कार्यक्रम अलग से आधिकारिक रूप से घोषित होगा.
प्रशासन ने जोर दिया कि अभी न तो शारीरिक परीक्षा या दौड़ की कोई तिथि तय हुई है और न ही कोई अंतिम कार्यक्रम जारी किया गया है. अभ्यर्थियों से अपील की गई कि भ्रामक या अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें, केवल जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना ही मानें.
