
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : होली पर्व से पूर्व उपायुक्त के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में खरसावां थाना क्षेत्र के कुमार रीडिग ग्राम में छापेमारी की गई. एक बंद घर से नकली विदेशी शराब, बीयर व देशी शराब की भारी मात्रा बरामद हुई.
बरामद शराब का विवरण :
देशी शराब – 16.200 लीटर
अवैध बीयर – 13.00 लीटर
नकली विदेशी शराब – 11.100 लीटर
अभियुक्त के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हो गई है. प्रशासन ने होली के दौरान शराब तस्करी रोकने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.
Advertisement
<

