
उदित वाणी, सरायकेला: लगातार हो रही बारिश और संभावित आपदा को ध्यान में रखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया है. प्रशासन ने आमजन से सतर्कता और सहयोग की अपील की है.
आपदा की जानकारी या संदेह? यहां करें संपर्क
यदि किसी भी प्रकार की आपदा संबंधी जानकारी, सहायता या संदेह की स्थिति उत्पन्न होती है, तो नागरिकों से अनुरोध है कि वे तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
📞 जिला नियंत्रण कक्ष (आपदा प्रबंधन विभाग) मोबाइल नंबर: +91 92045 87147
सतर्क रहें, अफवाहों से बचें
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें. केवल अधिकृत एवं प्रामाणिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही स्वीकार करें. बाढ़ संभावित क्षेत्रों, नदी किनारों, नालों और कमजोर पुलों की ओर न जाएं. जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें. यदि किसी स्थान पर आपातकालीन स्थिति बनती है, तो उसकी सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष या नजदीकी प्रशासनिक या पुलिस पदाधिकारी को दें. जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. नियमों की अवहेलना से जान-माल की हानि हो सकती है. जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है. नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
