
उदित वाणी, सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद एवं सरायकेला नगर पंचायत के अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं व मतगणना अभिकर्ताओं के लिए एन.आर. स्कूल में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई. प्रतिभागियों को मतगणना प्रक्रिया, पेपर सील उपयोग, प्रपत्र-17 व 18 की जानकारी दी गई. वैध-अवैध मतपत्रों की पहचान पर विशेष जोर दिया गया.

मतगणना प्रक्रिया पर मार्गदर्शन
प्रशिक्षण में मतगणना केंद्र का ले-आउट, टेबल व्यवस्था, प्रवेश दिशा-निर्देश व आदर्श आचार संहिता का पालन बताया गया. सभी से नियमों का अक्षरशः अनुपालन व पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की अपील की गई. जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया.
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने सभी को पहचान-पत्र लेकर समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया, ताकि निष्पक्ष मतगणना हो सके.

