
उदित वाणी, रांची : अवधेश केंद्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने नौ जुलाई को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. रांची स्थित सीपीआई के कार्यालय मे प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सीपीआई के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने बताया कि देशव्यापी इस बंद का सीपीआई, सीपीआई माले, सीपीआई एम, फॉरवर्ड ब्लॉक, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी ने समर्थन किया है. इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारी महासंघ ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है.
Advertisement
<
