
उदित वाणी रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
हेमंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक संदेश साझा करते हुए अपने मन की बात रखी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में लिखा,
“मेरी जीवन संगिनी और सबसे बड़ी ताकत…। विधायक कल्पना को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।”
उन्होंने आगे लिखा,
“संघर्ष के दिनों से लेकर आजतक आपने हमेशा हर कदम पर मेरा (हेमंत सोरेन) अडिग साथ निभाया है, हर चुनौती का डटकर सामना किया है और जब जरूरत पड़ी तो परिवार के साथ-साथ जनता की सेवा में निरंतर अपना योगदान दिया है।”
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश को आगे बढ़ाते हुए लिखा,
आपका साथ मुझे हौसला देता है, आपका विश्वास मुझे ताकत देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है…मरांग बुरु आपको सदैव स्वस्थ और खुशहाल रखे यही मेरी कामना है…”
कल्पना सोरेन ने भी जताया जनता का आभार
वहीं, विधायक कल्पना सोरेन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए राज्यवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अपने संदेश में उन्होंने लिखा,
“मेरे जन्मदिन के अवसर पर सभी के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार…”
मुख्यमंत्री और विधायक के इन संदेशों के बाद सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है और बड़ी संख्या में लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

