
उदित वाणी, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज हटिया विधायक नवीन जायसवाल के रांची स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां आयोजित एक गरिमामय आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन, नवीन जायसवाल के दीपाटोली (कटहल मोड़) स्थित आवास पर उनकी पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति (वर-वधु) से मुलाकात की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े के सुखद और मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हटिया विधायक नवीन जायसवाल और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और इस मांगलिक अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।


