
उदित वाणी, रांची : पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के अध्यक्ष नियुक्त किये गए. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी है. रामेश्वर उरांव के अलावा समिति में पांच अन्य सदस्य भी शामिल किये गये हैं. समिति में अशोक चौधरी, मंजूर अहमद अंसारी, भीम कुमार, मंजूला हांसदा और अभिलाष साहू सदस्य बनाए गए हैं.
Advertisement
<

