
उदित वाणी, जमशेदपुर : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. उनका दिल्ली के एक अस्पताल में दो अगस्त से इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 इरफान अंसारी ने शिक्षा मंत्री की तबीयत का अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक है. उनका ब्रेन काम नहीं कर रहा है. स्पेशलिस्ट डॉक्टर की टीम की निगरानी में इलाज जारी है. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का एप्रिया टेस्ट किया जायेगा, तब मस्तिक की स्थिति स्पष्ट होगी और ऑपरेशन को लेकर फैसला लिया जा सकेगा.
Advertisement
<

