
उदित वाणी, रांची: राज्य के 11 जिलों में नौ मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 7 से 10 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विभाग के अनुसार 7 मार्च को पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि आठ और नौ मार्च को 14 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
Advertisement
<

