उदित वाणी, रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंच गई हैं. उनके स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कई मंत्री भी मौजूद थे.
Governor of Jharkhand Shri Santosh Kumar Gangwar received President Droupadi Murmu on her arrival in Ranchi. pic.twitter.com/SibVlZ6Dkj
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 14, 2025
सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा व्यवस्था राष्ट्रपति के काफिले के रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक पहुंचने के दौरान रांची पुलिस ने पूरे रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी. एयरपोर्ट से राजभवन जाने से पहले सुरक्षा कर्मी पूरी तरह से अलर्ट मोड में थे, और महज 20 से 22 मिनट के भीतर काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच राजभवन पहुंच गया.
विश्राम और आगामी कार्यक्रम राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार की रात राजभवन में विश्राम करेंगी. शनिवार को वह बीआईटी मेसरा में आयोजित एक समारोह में भाग लेंगी.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।