
उदित वाणी, डुमरिया : प्रखंड के कुंडालुका गांव में झारखंड आंदोलनकारी अमर शहीद मनमथ बास्के की 70वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के अनुज भगत बास्के द्वारा आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा-पाठ और श्रद्धा-सुमन अर्पण के साथ हुई. मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
सारना गांवता कुंडालुका द्वारा खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. विधायक संजीव सरदार ने फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और गेंद किक मारकर मैच शुरू किया. बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी उपस्थित रहे.
शहीदों से प्रेरणा लेने की जरूरत : संजीव सरदार
विधायक ने कहा कि शहीद मनमथ बास्के का बलिदान झारखंड की अमूल्य धरोहर है. हमें ऐसे वीरों से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाना चाहिए. खेल-संस्कृति युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं, जिन्हें बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है.
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, कोषाध्यक्ष अर्जुन मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, वरिष्ठ नेता शंकर चंद्र हेंब्रम, युवा नेता भगत हांसदा, रामचंद्र हेंब्रम, रामदास हेंब्रम, दांदु मार्डी, तानो मार्डी, काजमान सिंह सरदार, कुंवर बास्के, ग्राम प्रधान काली कृष्ण बास्के, मुखिया सरस्वती बास्के सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

