
उदित वाणी, पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को जुड़ी पंचायत के हाता टाटा रोड भेलाईटांड़ में नि:शुल्क कोचिंग एवं कंप्यूटर सेंटर भवन का शिलान्यास किया. यहां कक्षा 8-10 छात्रों को मैट्रिक, प्रतियोगी परीक्षाओं व कंप्यूटर शिक्षा मुफ्त मिलेगी.
शिक्षा से ही बनेगा सशक्त समाज : संजीव सरदार
विधायक ने कहा, “शिक्षा जीवन का आधार है, जो आत्मनिर्भरता और सम्मान दिलाती है.” यह उनका चुनावी वादा था. पोटका में डिग्री कॉलेज शिलान्यास व स्कूलों का +2 अपग्रेड हो चुका है. उन्होंने छात्रों से लाभ उठाने की अपील की.

तिरिंग में बनेगा 13 लाख से गार्ड रूम, मत्स्य उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
जुड़ी पंचायत तिरिंग में मत्स्य विभाग की भूमि पर 13 लाख रुपये की लागत से दो कमरों का गार्ड रूम शिलान्यास हुआ. यह पांच तालाबों की निगरानी के लिए बनेगा. चार दशक बाद मत्स्य उत्पादन शुरू होने से ग्रामीण खुश.
विधायक अपने सभी वादे पूरे कर रहे हैं : सुधीर सोरेन
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा, सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पेसा कानून से जल-जंगल-जमीन सुरक्षित. संजीव सरदार वादे निभा रहे, क्षेत्र विकास की गति पकड़ रहा.
कार्यक्रम में मुखिया सुकलाल सरदार, कार्तिक मुर्मू, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, सुनील महतो, बबलू चौधरी, भुवनेश्वर सरदार आदि उपस्थित.

