
उदित वाणी, पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के सवनाडीह में पोटका से मुसाबनी की ओर जा रहे गिट्टी लोड हाइवा में अचानक आग लग गई. स्थानीय क्रशर मालिक के स्वामित्व वाला यह हाइवा शॉर्ट सर्किट के कारण धू-धू से जल उठा.
घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है. हाइवा में भरी गिट्टी के साथ आग तेजी से फैल गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग वाहन चालक को सकुशल बचा लेने में सफल रहे.
पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है. तकनीकी खराबी से आग लगने की प्राथमिक जानकारी मिल रही है. आगे की कार्रवाई जारी है.
Advertisement
<

