
उदित वाणी, पोटका : पोटका के सीओ निकिता बाला ने तेतला पंचायत अंतर्गत तुरी मौजा के खाता संख्या 190 तथा प्लॉट संख्या 817 पर अतिक्रमण कर व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थापित करने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. जेपीएलई के तहत मामला दर्ज होने के बाद अतिक्रमणकारियों ने पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए.
सीओ निकिता बाला ने चार अतिक्रमणकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे 15 दिनों के भीतर उक्त जमीन से अपने प्लांट और संरचनाएं हटा लें. अन्यथा 15 दिन बाद प्रशासन स्वयं जमीन को खाली करा लेगा. नोटिस प्राप्त करने वालों में रणजीत कुमार मिश्रा (80 डिसमिल), मनोज कुमार सिंह (1 डिसमिल), संजय मर्डी (4 डिसमिल) तथा जमशेदपुर रिसोर्स प्रा. लिमिटेड (25 डिसमिल) शामिल हैं.
विदित हो कि यह केवल एक उदाहरण मात्र है. तुरी मौजा सहित आसपास के क्षेत्रों में कई जगहें ऐसी हैं, जहां अतिक्रमित जमीन पर घर और प्लांट बना दिए गए हैं. प्रशासन अब ऐसी अवैध कब्जों पर लगातार नजर रखे हुए है.

