
उदित वाणी, पोटका : पोटका प्रखंड में मकर पर्व के दौरान होने वाले हब्बा डब्बा (जुआ) पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के सचिव जयराम हंसदा ने प्रतिनिधि मंडल के साथ थाना प्रभारी पोटका को ज्ञापन सौंपा.
मध्यम वर्गीय परिवारों पर जुआ का खतरा
ज्ञापन में कहा गया कि तिलाई टांड़, शोहदा, मानपुर, शर्मांडा, बांसिला, तूरी, बालीडीह, बालीजुड़ी और टंगरसाई में मेले लगते हैं, जहां बड़े पैमाने पर जुआ खेला जाता है. जयराम हंसदा ने बताया कि पोटका के अधिकांश मध्यम वर्गीय लोग मेहनत-मजदूरी से गुजारा करते हैं, लेकिन जुआ में लिप्त होकर परिवार बर्बाद कर देते हैं. प्रशासन से तत्काल प्रतिबंध की मांग की गई है.
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में सौरव चटर्जी, आनंद पाल, लालटू दास और लासा मुर्मू शामिल थे. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है, लेकिन अंतिम फैसला प्रशासन पर निर्भर है.

