
उदित वाणी, पोटका : पोटका थाना अंतर्गत हाता जादूगोड़ा मुख्य पथ पर रोलाडीह गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा ने 35 पुलिस जवानों से भरे बस को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे लगभग 20 जवान बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल जवान को एमजीएम भेजा गया वही बाकी घायल को सीटीसी सेंटर ईलाज हेतु भेजा गया।
घटना देर रात लगभग 10 बजे की है। बताया जाता है कि सभी जवान खरसांवा शहीद स्थल से ड्यूटी कर देर रात सरायकेला से पुलिस बस jh09A,T9118 द्वारा मुसाबनी कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर आ रहे थे। बस में लगभग 35 जवान सवार थे। तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा ने अनियंत्रित होकर पीछे से बस में जोरदार टक्कर मारा। टक्कर इतना तेज था कि सभी जवान अपनी अपनी सीट से नीचे गिर परे। इसके बाद घायल जवानों ने चीख पुकार शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एवं पोटका पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे तथा घायलों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया। पोटका पुलिस ने हाईवा तथा बस को कब्जे में ले लिया है।

