
उदित वाणी, पोटका : मानपुर पंचायत के सावनाडीह में क्रॉप सर्वे करने गए कार्यकर्ता पिछली निवासी तपन मन्ना को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर घेर लिया तथा उसे मारपीट करने पर उतारू हो गए. ऐन मौका पर मुखिया प्रतिनिधि तारणि सेन सरदार तथा कुछ बुद्धिजीवी ग्रामीण के सूझबूझ से मामले को शांत कर सर्वेयर को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया.
ज्ञात हो कि कृषि विभाग के द्वारा क्रॉप डिजिटल सर्वे के द्वारा कुछ युवकों को रखा गया है. वे गांव गांव में घूमकर वे डिजिटल क्रॉप सर्वे कर रहे है. आज दिन के 10 बजे वे सर्वे करने महाली साई गए थे. पूछताछ करने के क्रम में ही दर्जनों महिलाएं, पुरुष, बच्चों ने सर्वेयर को घेर लिया तथा पूछताछ करने लगा. कुछ महिलाएं तो हाथ में हथियार भी ली हुई थी.
डर बस सर्वेयर अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था. मौके पर इसकी सूचना मानपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तारणि सेन सरदार को जब मिला तब वे शीघ्र ही महालिसाई पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझा बुझाकर युवक को मुक्त कराया. उन्होंने सर्वेयर को आगाह किया कि कहीं भी किसी ग्राम में जाने से पहले ग्राम प्रधान, मुखिया, वर्ड सदस्य को पहले सूचित करें.
हालांकि सर्वेयर तपन मन्ना ने बताया कि वे पहले ही ग्राम प्रधान मंगोला मांझी को सूचित किया था. लेकिन ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को नहीं बताया. मुखिया प्रतिनिधि श्री सरदार ने इस अवसर पर लोगो को बताया कि किसी तरह के अफवाह में न फंसे. पहले स्थानीय प्रशासन को सूचित करे. मौके पर ग्राम प्रधान मंगोला मांझी, पूर्व शिक्षक गगन मांझी, ग्राम प्रधान होंडा महली, वर्षा मुर्मू किसान मित्र, रालेश बेसरा आदि उपस्थित थे.

