
उदित वाणी, पोटका : पोटका थाना के 21 वर्षीय महिला चौकीदार ज्योति हेंब्रम की अज्ञात अपराधकर्मियों ने लगभग साढ़े बारह बजे दिन में चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिया। घटना पोटका थाना से करीब एक किलोमीटर दूर छोटा सिगड़ी जाने के रास्ते में हुआ है। बताया जाता है कि ज्योति सुबह में पोटका थाना रोजाना की तरह ड्यूटी आई थी। वह किसी काम से छोटा सिगड़ी जा रही थी। हाता मुसाबनी मुख्य पथ से कुछ ही दूरी पर चौकीदार ज्योति का किसी ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया। घटना स्थल पर उसका स्कूटी jh05c n8660 पड़ा हुआ था। स्कूटी के ऊपर उसका हेलमेट भी रखा हुआ था। मृतिका ज्योति का घर कालिकापुर पंचायत के केंदमुरी में है। उसके पिताजी का नाम देवराज हेंब्रम है। विगत वर्ष उसकी चौकीदार में बहाली हुई थी। वह अपने घर की अकेली संतान थी। पोटका पुलिस अपराधियों के खोज में लगी है।

