
उदित वाणी, रांची : गोडडा के भाजपा सांसद निशिकांत दूबे शनिवार को देवघर के स्थानीय थाना में गिरफतारी देंगे. देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में निकासी के रास्ते कथित रूप से सांसद निशिकांत दूबे, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, कनिष्कांत दुबे, शेषाद्री दुबे, मनोज तिवारी के सचिव एवं अभयानंद झा पर जबरन प्रवेश करने का आरोप है. इस मामले में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर की शिकायत पर 7 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. जिसमें धार्मिक परंपरा में छेड़छाड़ समेत अन्य धाराएं लगाई गई है.
आरोप है कि 2 अगस्त की शाम से हैए जब निशिकांत दुबे और उनके समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने 2 अगस्त की शाम को ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों को धक्कामुक्की की और रोकने के बावजूद बाबा मंदिर के निकास द्वार से अंदर प्रवेश किया. इस दौरान उन्होंने उत्पात भी मचाया. वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पूजा करने के कारण यह केस किया गया है. अभी तक 51 केस मेरे ऊपर दर्ज हैं. शनिवार सुबह मैं दिल्ली से देवघर आऊंगा और देवघर एयरपोर्ट से सीधे पुलिस स्टेशन जाकर गिरफ़्तारी दूंगा.
