
उदित वाणी, रांची : राज्य में अब नई उत्पाद नीति 16 अगस्त से लागू करने की तैयारी की जा रही है. जिसके तहत शराब की खुदरा दुकानें निजी हाथों में चली जायेगी. बताया गया कि 15 अगस्त को ड्राई डे है. इसलिए 16 अगस्त से नई उत्पाद नीति लागू करने की संभावित तिथि तय की गई है. विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि नई नीति संबंधित प्रक्रिया पूरी करने में कम से कम 45 दिन लगेंगे. विभाग में इस नीति को लागू करने वाले सक्षम पदाधिकारियों की कमी थी. इस वजह से नई उत्पाद नीति लागू करने में विलंब हुआ. ज्ञात हो कि विभाग में हाल ही में दो मुख्य नए अधिकारी उत्पाद सचिव अमिताभ कौशल व उत्पाद आयुक्त रवि शंकर शुक्ला ने 23 जून को पदभार ग्रहण किया है.
Advertisement
<
