
उदित वाणी, रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन 22 मार्च (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के बहुउद्देशीय सभागार में किया जाएगा.
बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि, महामंत्री का प्रतिवेदन, प्रांतीय पदाधिकारियों की कार्यशैली की समीक्षा तथा भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी.
नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान
बैठक के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में झारखंड नगर निकाय चुनाव में मारवाड़ी समाज से निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा. इनमें 1 मेयर, 2 अध्यक्ष, 3 उपाध्यक्ष और 18 वार्ड पार्षद शामिल हैं.
अधिक से अधिक सहभागिता की अपील
सम्मेलन के पदाधिकारियों ने कार्यसमिति सदस्यों, पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों, जिला एवं शाखा अध्यक्षों, मंत्रियों, विशेष आमंत्रित सदस्यों और परामर्शदात्री समिति के सदस्यों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है.
यह जानकारी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी.

