
उदित वाणी, रांची : मारवाड़ी भवन में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ. मुख्य अतिथि झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का शुभारंभ किया. विशिष्ट अतिथि अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका एवं राष्ट्रीय महामंत्री केदारनाथ गुप्ता भी उपस्थित रहे.
राज्यपाल श्री गंगवार ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज का योगदान झारखंड से लेकर पूरे देश में प्रेरणादायक है. समाज अपनी समृद्ध संस्कृति, विविधता में एकता, परोपकार और कठोर परिश्रम के लिए जाना जाता है. व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और आपदा राहत में इसकी अग्रणी भूमिका रही है. समाज में सौहार्द, सामाजिक समरसता व जनसेवा की भावना को मजबूत करने में मारवाड़ी समाज का योगदान अनुकरणीय है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोयनका ने समाज के सामाजिक, शैक्षणिक व सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सम्मेलन समाज को संगठित कर सेवा, संस्कार व संस्कृति संरक्षण के लिए प्रयासरत है. राष्ट्रीय महामंत्री श्री गुप्ता ने भावी योजनाओं का जिक्र किया. प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, पवन शर्मा ने संबोधित किया, जबकि मुख्य संयोजक अरुण भरतीया ने महोत्सव की जानकारी दी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की, संचालन पवन शर्मा ने किया तथा धन्यवाद विनोद कुमार जैन ने दिया. प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय भागचंद पोद्दार को मरणोपरांत झारखंड समाज रत्न से सम्मानित किया गया. राज्यपाल ने उनके परिजनों को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया.
उद्घाटन के बाद राज्यपाल ने परिसर का भ्रमण कर लोककलाओं व प्रदर्शन की सराहना की. संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, पूर्व सांसद महेश पोद्दार, अजय मारू, संजय हलालका, राजकुमार केडिया, संजीव विजयवर्गीय, मनोज चौधरी, रमन वोडा, अशोक नारसरिया, कमल कुमार केडिया, मुकेश काबरा, कौशल राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, पीयूष मोर, विकास मोदी, सज्जन पाड़िया, चंडी प्रसाद डालमिया, अनुज अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, विजय खोवाल, आनंद जालान, निर्मल बुधिया, राजेंद्र अग्रवाल, किशन पोद्दार, विनीता सिंघानिया, पवन बजाज, मुकेश मित्तल, कृष्ण अग्रवाल, अजय डीडवानिया, किशन अग्रवाल, सुनील पोद्दार, कमल शर्मा, अशोक चौधरी, ललित ओझा, संतोष अग्रवाल, अमर अग्रवाल, अशोक पुरोहित, अमरचंद बेगानी, अंजय सरावगी, अभिषेक झांझरिया, मोनिका अग्रवाल, कुणाल जालान, शशांक बजाज, डॉली केजरीवाल, शैलेश अग्रवाल सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

