
उदित वाणी, हजारीबाग : सांसद विधायक हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को केरेडारी के बेलतू जाने के क्रम में सोमवार को सीकरी थाना की पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने रोक दिया. पुलिस ने विवाद बढ़ने की आशंका को लेकर उन्हें रोका है. दरअसल बेलतू में दो समुदाय के बीच झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ है. इसे निपटाने के लिए दोनों जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस प्रशासन का कहना है दोनों जनप्रतिनिधि अगर जाएंगे तो विवाद बढ़ सकता है. वहीं सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें घाटना स्थल पर जाने की अनुमति दी जाए.
Advertisement
<

