उदित वाणी, झारखंड: राजधानी रांची में संपन्न सिकोकै ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से कराटेकारों ने भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ के रियांश परमार ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला वर्ग में झारखंड की ऋतिका तिग्गा ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।
झारखंड टीम की इस सफलता पर राज्य के खेलप्रेमियों और अधिकारियों में हर्ष का माहौल है। आयोजन समिति ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कराटे खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस चैंपियनशिप ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।