
उदित वाणी, रांची : पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों व उपचुनावों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड कैडर के 32 अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया तथा आयोग ने सभी अधिकारियों को बुधवार तक अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया. वहीं राज्य सरकार ने भी आयोग के निर्देश के आलोक में उन्हें रिलीज कर दिया है. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियुक्त सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम घोषित होने तक संबंधित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे.
आयोग द्वारा उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल, एटीआई के निदेशक मनीष रंजन, वन विभाग के सचिव अबूबक्कर सिद्दीख पी, खाद्य आपूर्ति सचिव राजेश कुमार शर्मा, कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, ऊर्जा विभाग के श्रीनिवासन, ग्रामीण विकास सचिव मनोज कुमार, रांची प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार, श्रम सचिव जीतेंद्र कुमार सिंह, भूराजस्व सचिव चंद्रशेखर, योजना सचिव मुकेश कुमार, वाणिज्य कर सचिव अमित कुमार, पेयजल सचिव अबु इमरान, बिशेष सचिव ए दोड्डे, रिम्स के अपर निदेशक वाघमारे प्रसाद कृष्णा, श्रमायुक्त संदीप सिंह, सिविल डिफेंस कमिश्नर घोलप रमेश गोरख, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल समेत अन्य अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

