
उदित वाणी रांची : मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच रांची के नवविवाहित अतुल उरांव और डॉ.कंचन बाड़ा दुबई में फंस गए हैं. अतुल उरांव Steel Authority of India Limited (सेल) में अधिकारी हैं. वे पत्नी डॉ कंचन बाड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधन के बाद हनीमून पर दुबई गये थे. आज 4 मार्च को उनकी वापसी के लिए बुक किए गए टिकट थे,लेकिन फ्लाइट्स कैंसल हो गईं. युद्ध जैसे हालात के कारण सभी उड़ानें रद्द हो गईं.एक मार्मिक वीडियो शेयर कर झारखंड लौटने के लिए अतुल और डॉ.कंचन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल सहायता की गुहार लगाई है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Advertisement
<

