
उदित वाणी, रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों और योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, अवसंरचना, पेंशन एवं अन्य प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की गई।
मंत्री, विधायक और पूर्व विधायकों के लिए चिकित्सा सुविधा
मंत्रिपरिषद ने मंत्री, विधायक और पूर्व विधायकों को राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मंजूरी दी।
VIP/VVIP सरकारी उड़ान सेवा का विस्तार
राज्य के VIP/VVIP सरकारी उड़ान कार्यक्रम के लिए M/s Redbird Airways Pvt. Ltd., नई दिल्ली से Turbo Prop Twin Engine B-250/B-200 GT विमान सेवा को छह माह तक समान दर एवं शर्तों पर बढ़ाने की स्वीकृति दी गई।
CT-MIS परियोजना में कार्यरत Tata Consultancy Services Limited को वित्त नियमावली के नियम-235 को नियम-245 के तहत शिथिल करते हुए 01.10.2025 से 30.09.2026 तक के लिए मनोनयन के आधार पर अवधि विस्तार की मंजूरी दी गई।
Institute of Driving Training and Research (IDTR Tier-I) की स्थापना के लिए DPR की प्राक्कलित राशि 22.03 करोड़ रुपये में से राज्य सरकार द्वारा 3.21 करोड़ रुपये वहन करने एवं योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
राज्य सरकार ने e-Bank Guarantee और Dispute Resolution संबंधी प्रावधानों को Jharkhand Procurement of Goods and Services Manual में शामिल करने की मंजूरी दी। साथ ही, Jharkhand City Tourist Tax Rules, 2025 के गठन की भी स्वीकृति दी गई।
शिक्षा और छात्रवृत्ति योजनाओं में सुधार
• मांकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन की स्वीकृति।
• झारखण्ड लोक सेवा आयोग की संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा 2025 के लिए अधिकतम एवं न्यूनतम आयु सीमा निर्धारण की स्वीकृति।
• राज्य में 800 सीटों वाली 23 जिला पुस्तकालयों के निर्माण और आवश्यक फर्नीचर/पुस्तक क्रय के लिए कुल 276.49 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति।
• BIT Sindri, धनबाद में 04 Centre of Excellences (CoEs) की स्थापना और संचालन हेतु कुल 38.58 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
• झारखण्ड फ्लाइंग इंस्टिट्यूट के माध्यम से कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्रशिक्षण में छात्रवृत्ति लाभ हेतु अभ्यर्थिता निर्धारित करने की स्वीकृति।
विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के निर्माण
• जे० एल० एन० कॉलेज, चक्रधरपुर: 88.92 करोड़ रुपये
• एस० एस० मेमोरियल कॉलेज, राँची: 48.56 करोड़ रुपये
• गोड्डा महिला महाविद्यालय: 69.57 करोड़ रुपये
• बोआरीजोर डिग्री महाविद्यालय: 40.19 करोड़ रुपये
• महिला महाविद्यालय, सारठ को सह-शिक्षा महाविद्यालय में परिवर्तित करने की स्वीकृति
अन्य शिक्षा और सामाजिक फैसले
• वीमेंस कॉलेज, रांची में अनुसूचित जनजाति छात्राओं के लिए 528 शय्या छात्रावास निर्माण स्थल परिवर्तन और नए स्थल पर निर्माण की स्वीकृति।
• सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग देने में संशोधन।
• नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को 20% विशेष वेतन का भुगतान।
• झारखण्ड एनसीसी कैडेटों के नास्ता भत्ते में वृद्धि।
• शिशु देखभाल अवकाश (Child Care Leave) में छुट्टी वेतन की स्वीकृति।
प्रशासनिक, रेलवे और पेंशन से जुड़े फैसले
• पलामू जिला के रेलवे स्टेशन ‘डालटनगंज’ का नाम बदलकर मेदिनीनगर करने की स्वीकृति।
• झारखण्ड सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली, 2026 का गठन।
• पंचम राज्य वित्त आयोग की द्वितीय प्रतिवेदन पर अग्रतर कार्रवाई की स्वीकृति।
• कई सेवानिवृत्त अभियंताओं और कर्मचारियों के वेतन अंतर और पेंशन भुगतान की मंजूरी।
• सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में पारित विभिन्न पेंशन एवं सेवा आदेशों के अनुरूप भुगतान की स्वीकृति।

