
उदित वाणी, रांची : झारखंड सरकार ने ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार (भारतीय प्रशासनिक सेवा, 1993) को अपर मुख्य सचिव, झारखंड के पद पर पदस्थापित करते हुए झारखंड विधानसभा सचिवालय, विकास आयुक्त एवं अन्य प्रभारों से मुक्त कर दिया है. उन्हें आदेश तक झारखंड भवन, नई दिल्ली के पद पर भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. श्री कुमार अपने पूर्व प्रभारों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय तथा मुख्य सचिव एवं झारखंड भवन, नई दिल्ली के कार्य भी देखेंगे.
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय सिंह (भारतीय प्रशासनिक सेवा, 1995) को विकास आयुक्त, झारखंड के पद पर आदेश तक अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. श्री सिंह अपने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों के साथ विकास आयुक्त का भी दायित्व निभाएंगे.
सरकार की इस प्रशासनिक कवायद का उद्देश्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों का समुचित पुनर्निर्धारण करना है ताकि शासन व्यवस्था में गति आए.

