
उदित वाणी, रांची : Jharkhand Legislative Assembly परिसर स्थित विधानसभा औषधालय में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ Hemant Soren ने स्वयं रक्तदान कर किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रक्तदान को एक महान मानवीय कार्य बताते हुए कहा कि यह ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग से रक्तदान के महत्व को समझने और इसे नियमित रूप से अपनाने की अपील भी की।
इस मौके पर Ravindra Nath Mahato समेत कई मंत्री, विधायक और विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस मानवीय पहल में भागीदारी निभाई।


