
उदित वाणी, जमशेदपुर : XLRI Jamshedpur की एनालिटिक्स और स्ट्रेटेजी कमेटी Darvix ने बेंगलुरु में Chi-Square 2026 का आयोजन किया. इस कॉन्क्लेव में विभिन्न उद्योगों से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और तकनीकी पेशेवरों ने भाग लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एनालिटिक्स और संगठनों में हो रहे रणनीतिक बदलावों पर चर्चा की.
सम्मेलन में AI के व्यावहारिक उपयोग, इसके बड़े पैमाने पर क्रियान्वयन की चुनौतियों और जिम्मेदार उपयोग के लिए आवश्यक गवर्नेंस ढांचे पर विचार-विमर्श हुआ. वक्ताओं ने कहा कि AI केवल तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि संगठनों और समाज को प्रभावित करने वाली परिवर्तनकारी शक्ति बन चुका है.
कार्यक्रम में उद्योग, स्टार्टअप और अकादमिक जगत के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए. SAP की Global Vice President Sonal Kumar, J.P. Morgan के Data Science Lead Prateek Khandelwal और Accenture के Managing Director Mahesh Venkatraman सहित कई विशेषज्ञों ने AI के वास्तविक उपयोग और इससे जुड़े अनुभव साझा किए.
वक्ताओं ने AI के विकास में पारदर्शिता, नैतिक ढांचे और जिम्मेदार उपयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया. Chi-Square 2026 ने उद्योग और अकादमिक जगत को AI और एनालिटिक्स के भविष्य पर सार्थक संवाद का मंच प्रदान किया.

