
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के शिक्षा संकाय समागार में 12 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. गुरुवार को कार्यशाला के छठे दिन इग्नू बीएड प्रोग्राम की को-ऑर्डिनेटर डॉ. त्रिपुरा झा ने प्रार्थना सभा के बाद विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षु अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के बीच शिक्षण अधिगम प्रक्रिया की समझ विकसित करने को व्याख्यान दिया.
उन्होंने पोषण, साक्षरता, सफाई, सुरक्षा या अनाथालयों के बच्चों के प्रति सहायता का बोध विकसित करने पर जोर दिया. दो सत्र में संसाधक अजीत दुबे ने इंटर्नशिप के दौरान की गई प्रयोगात्मक गतिविधियों का आकलन किया.
तीसरे और चौथे सत्र में शिक्षक और अध्यापकों के विषय से संबंधित प्रश्नों का निराकरण किया. आभासी परिवेश में योजना की प्रस्तुति के लिए दिशा-निर्देश दिया. विशेषज्ञ डॉ. संजय भुइयां, डॉ. त्रिपुरा झा, डॉ. मोनिका उप्पल, नेहा सुरुचि मिंज एवं डॉ. समीउल्लाह अंसारी थे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया.

