
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने मंगलवार की सुबह आजादी की अमृत महोत्सव को लेकर अपने कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया.
इस आयोजन के दौरान विश्वविद्यालय की छात्राओं ने विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस से निकलकर हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे तथा अन्य देशभक्ति नारे लगाते हुए रीगल चौक तक पहुंची. रीगल चौक से पुन: बिष्टुपुर कैंपस छात्राएं वापस आई.
इस कार्यक्रम का नेतृत्व कुलपति डा. अंजिला गुप्ता ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. ऐसे में हमारा विश्वविद्यालय भी देश वासियों के साथ है.
आजादी के 75वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इसमें छात्राओं की प्रतिभाओं का भी सम्मान होगा.
स्वतंत्रता दिवस के दिन पारितोषक वितरण भी होगा. उन्होंने सभी छात्राओं से 15 अगस्त तक चलने वाले सभी कार्यक्रमों में भाग लेने का निर्देश दिया. मौके पर सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी.
मंगलवार को आजादी के जश्न की थीम पर स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन हो रहा है. चार अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता, पांच अगस्त को महिला स्वतंत्रता सेनानियों कोलाज प्रतियोगिता, आजादी की लड़ाई विषय पर निबंध प्रतियोगित का भी आयोजन चार अगस्त को ही होगा.
13 अगस्त को स्वतंत्रता के स्वर्णिम 75 वर्ष विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है.
स्काउट एंड गाइड ने कैडटों ने किया नगर भ्रमण
जमशेदपुर के साकची स्थित भारत स्काउट एंड गाइड के कैडेटों ने साकची स्थित कार्यालय से आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया.
इसमें कैडेट हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम सहित अन्य देशभक्ति नारे लगाते हुए साकची क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जुबिली पार्क चौक से वापस कार्यालय पहुंचा.
इस मौके पर भारत स्काउट एंड गाइड के जिला मुख्य आयुक्त प्रकाश खेमानी ने किया. मौके पर पूरबी घोष, स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव चंद्रमणि मोदी समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

