
उदित वाणी, जादूगोड़ा: जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे UCIL की WTP प्लांट के समक्ष पानी टेप बीते एक वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। इससे आसपास रहने वाले 50 परिवार पानी के घोर संकट से गुजर रहे हैं. स्थानीय निवासी ललन सिंह कहते हैं कि पानी टेप से पानी आपूर्ति ठप रहने से लोग टीना में भर कर दूर से पानी लाने को विवश हैं। कई परिवार पानी के अभाव में पलायन कर रहे हैं।
कंपनी को भेजा गया पत्र
ललन सिंह ने पानी टेप चालू करने को लेकर कंपनी के कार्यकारी निर्देशक सह कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के नोडल अधिकारी एम के सिंघई को कंपनी डाक पत्र भेज कर बंद पड़ी पानी टेप को चालू करने की मांग उठाई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
डीप बोरिंग से भी पानी नहीं
स्थानीय निवासी कहते हैं कि यूसिल की डब्लू टी पी सड़क किनारे डीप बोरिंग से भी पानी नहीं निकलता, जिसकी वजह से लोग कंपनी के पानी पर निर्भर रहते हैं। कंपनी की ओर से पानी टेप बंद होने से पानी की किल्लत और बढ़ गई है।

