उदितवाणी, जमशेदपुर: द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन में मतदाता जागरूकता क्लब के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण का कार्य शुरू किया गया. प्राचार्य डॉ मुकुल खंडेलवाल ने इसकी शुरुआत की.
जिला प्रशासन से आए प्रशांत मिश्रा तथा दीपक कुमार ने छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को समझाया साथ ही जिनका वोटर कार्ड बना हुआ है, लेकिन कहीं कुछ त्रुटि है तो उसे किस प्रकार से ऐप डाउनलोड करके सुधारा जा सकता है, की जानकारी भी दी. यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चला.
छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण है आगामी 1 दिसंबर की प्रातः 8.30 बजे से भी छात्राओं का मतदाता कार्ड बनाने का कार्य होगा। इस अवसर पर डॉ वीणा प्रियदर्शी, डॉ अनुराधा वर्मा, मुकेश कुमार, पूर्वा दूबे, सायंतनी बनर्जी आदि मौजूद थीं.


