
उदित वाणी, जमशेदपुर : युवा और उर्जावान विवेक चौधरी की इंट्री ने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव की दशा और दिशा बदल दी है. 14 दिसंबर को होने वाले इस चुनाव में वे बदलाव की बयार का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्हें मारवाड़ी समाज का जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है. पढ़े-लिखे, सुलझे और अपने नेतृत्व कौशल के लिए जाने जाने वाले चौधरी को समाज का समर्थन किस कदर मिल रहा है, इसकी मिसाल इस बात से समझी जा सकती है कि उनके समर्थक उनके समर्थन में वीडियो, गीत और कविताएं तक पढ़ और गढ रहे हैं. एक समर्थक ने कविता पढ़ी-इनको कौन हरा सकता है, जनता की सौगात है, विवेक चौधरी के सर पर, जब तक श्याम धनी का हाथ है..समाज के बड़े-बुजुर्ग जहां उन्हें विजयी भव; का आशीर्वाद दे रहे हैं, वहीं युवा उनके कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे हैं. सेवा ही संकल्प, संस्कृति ही पहचान नारे के साथ चुनाव लड़ रहे विवेक चौधरी ने कहा कि उनका मकसद समाज को नई सोच देना है. सम्मेलन की शान बढ़ाना और समाज के लिए कुछ करना है.

शहर से लेकर गांव तक में लहर
विवेक चौधरी के जनसंपर्क अभियान को शहर से लेकर गांव तक में समर्थन मिल रहा है. सुबह से लेकर देर रात तक उनका अभियान जारी रहता है. साकची के साथ ही जुगसलाई, बिष्टुपुर और मानगो में आगे चल रहे हैं. यही नहीं उन्होंने चाकुलिया, घाटशिला, सुंदरनगर, जादूगोड़ा, हल्दीपोखर और मुसाबनी का दौरा कर समाज में अपनी पैठ मजबूत की है. समाज के बुजुर्ग और बड़े उमेश शाह, शंभू खन्ना, ओम प्रकाश रिंगसिया, निर्मल काबरा, अशोक मोदी और सुभाष शाह का जहां उन्हें आशीर्वाद हैं, वहीं मनोज पलसानिया, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना, अमन नरेडी, मोहित शाह, सुशील अग्रवाल, विनोद साहा, शिवम चेतानी, कमलेश चौधरी, दीपक रामुका, गिरधारी खेमका, नरेश अग्रवाल और प्रमोद खन्ना कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं.
यह है घोषणा पत्र
1. मारवाड़ी समाज के लिए एक विशेष स्कूल की स्थापना, जहां समाज के बच्चों को निशुल्क गुणवत्तामूलक शिक्षा मुहैया कराई जा सके.
2. मेडिकल इमर्जेंसी सहायता टीम की स्थापना-समाज के हर वर्ग के लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता देने के लिए 24×7 मेडिकल इमर्जेंसी टीम का गठन करना.
3. कानूनी सहायता टीम-समाज के किसी भी सदस्य को कानूनी परेशानी आने पर निशुल्क प्रोफेशनल कानूनी मदद मिलेगी. साथ ही कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जाएगा.
4 .त्वरित सहायता दल-समाज के किसी भी सदस्य के साथ अगर दुर्घटना, पुलिस केस या उत्पीड़न होता है तो एक प्रोफेशनल और प्रशिक्षित त्वरित टीम तत्काल सहायता पहुंचाएंगी.
5. मृत्यु एवं दाह संस्कार सहयोग सेवा-समाज के किसी भी सदस्य की मृत्यु होने पर उनके परिवार को दाह संस्कार के लिए हर प्रकार की सामग्री, वाहन, घाट बुकिंग, पंडित और सेवाकर्मी समाज की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे. एक सान्त्वना टीम बनाई जाएगी, जो मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक सहयोग करेगी.
6. सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन-हमारी भाषा, परम्परा, लोकगीत, भोजन और त्योहारों का संरक्षण और नई पीढ़ी को उसके बारे में बताना.
7. युवा शक्ति को सशक्त बनाना-व्यावसायिक मार्गदर्शन, स्टार्ट अप सपोर्ट और करिअर काउंसलिंग के साथ मारवाड़ी युवा मंच का सशक्तिकरण.
8. महिला मंडल को नेतृत्व में भागीदार बनाना-स्वरोजगार प्रशिक्षण, वित्तीय साक्षरता, नारी जागरण शिविर और महिलाओं के लिए नियमित सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन.
9. पारदर्शिता और सहभागिता पर आधारित संगठन-चौधरी ने कहा कि उनका मकसद सम्मेलन को पारदर्शी और सहभागी बनाना.

