
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के जाकिर नगर रोड नंबर 18 स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस केंद्र के शुरू होने से आसपास के इलाकों के नागरिकों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं घर के पास ही मिल सकेंगी। इससे क्षेत्रवासियों को स्वस्थ जीवन की दिशा में नई सुविधा मिलेगी। उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत पर प्रसन्नता जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
