उदित वाणी, जमशेदपुर: गिरीश चुनाचूर में कार्यरत राजू मंडल की मृत्यु के बाद उनके परिवार के लिए आर्थिक सहायता के संबंध में त्रिपक्षीय वार्ता की गई. राजू मंडल विगत 12 वर्षों से कंपनी में कारीगर के रूप में कार्यरत थे. उन्हें गंभीर अवस्था में टी.एम.एच. अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.
वार्ता का घटनाक्रम
राजू मंडल की मृत्यु की सूचना मिलते ही आजसू के साकची मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह और महामंत्री जितेंद्र यादव ने कंपनी अधिकारियों से वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने वार्ता से इनकार कर दिया. इसके बाद, आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह और प्रवक्ता अप्पू तिवारी, सनातन उत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष चिंटू सिंह के साथ गोलमुरी थाना प्रभारी राजन सिंह की उपस्थिति में त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन हुआ.
समझौते की शर्तें
त्रिपक्षीय वार्ता में समझौता हुआ कि मृतक राजू मंडल की पत्नी को 16 हजार रुपये मासिक पगार दी जाएगी. इसके अलावा, दोनों बच्चों की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्चा कंपनी वहन करेगी और मृतक के क्रियाकर्म के लिए 1 लाख रुपये नगद उनके परिवार को दिए जाएंगे. यह राशि राजू मंडल की पत्नी शांति देवी के बैंक खाता में जमा की गई.
आजसू पार्टी की भूमिका और भविष्य की योजना
आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि राजू मंडल मेरे पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता था और आजसू पार्टी मृतक परिवार के साथ पूरी तरह से खड़ी है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर भविष्य में मृतक के परिवार के साथ कोई शिकायत मिलती है तो आजसू पार्टी फिर से आंदोलन करेगी. कन्हैया सिंह ने कहा कि त्रिपक्षीय वार्ता में परिवार की मांग पूरी कर दी गई है और परिवार के लोग संतुष्ट हैं.
मृतक का परिचय
राजू मंडल बिहार के मधुबनी जिले के निवासी थे और गिरीश चुना चुर कंपनी में मिल रूप से कारीगर के तौर पर कार्य करते थे. उनका असामयिक निधन परिवार के लिए एक बड़ा आघात था, लेकिन अब समझौते के बाद परिवार को कुछ राहत मिली है.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।