
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंद विद्यालय तमोलिया में आज शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली (UDISE) के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ. विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में चांडिल ब्लॉक के शिक्षा विभाग के एमआईएस समन्वयक सचिन महतो ने संकुल संसाधन केंद्र कपाली और आसान बनी सहित अन्य क्षेत्रों से आए हेड मास्टर्स और प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया.

कार्यक्रम में स्कूलों से संबंधित व्यापक एवं सटीक आंकड़े एकत्रित करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई. उपस्थित शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने डेटा प्रबंधन को लेकर अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं को सीखा.
इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी राजेश शर्मा, ऑफिस इंचार्ज दीपू मोदक तथा विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं.

