
उदित वाणी जमशेदपुर : टाटा स्टील के चीफ कोक ओवन टू अमन बाउंतरा का तबादला टाटा स्टील कलिंगानगर में चीफ प्रोजेक्ट कन्स्ट्रक्शन के रूप में किया गया है. वे जीएम प्रोजेक्ट एंड कन्स्ट्रक्शन को रिपोर्ट करेंगे और जयपुर से काम करेंगे.
सीआरएम बारा चीफ का प्रोमोशन
सीआरएम बारा के चीफ और आईएल थ्री अधिकारी संतोष कुमार सिन्हा को प्रोमोट कर आईएलटू अधिकारी बनाया गया है. वे चीफ मैनुफैक्चरिंग फ्लैट प्रोडक्ट्स को रिपोर्ट करेंगे.
सीनियर मैनेजर स्पन्दन को भेजा गया नीलांचल
टाटा स्टील कलिंगानगर के आईएल फोर अधिकारी स्पन्दन महापात्रा को तीन साल के लिए नीलांचल में डेपुटेशन पर भेजा गया है. वे चीफ बिजनेस परफॉर्मेंस को रिपोर्ट करेंगे.
Advertisement
<
