
उदितवाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत 30 नवंबर से 06 दिसंबर तक समावेशी सप्ताह मनाया जा रहा है.
इस अभियान के तहत थर्ड जेंडर, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह, सेक्स वर्कर, दिव्यांगजन, आश्रय गृहों में निवास करने वाले नागरिकों का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत निबंधन कराया जाना है.
30 नवंबर से 6 दिसंबर तक होने वाली गतिविधियां
# 30 नवंबर एवं 1 दिसंबर को कमजोर जनजातीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले जनसमूह को अभियान के तहत मतदाता सूची में निबंधन
# 2 दिसंबर को सभी रैन बसैरों, आश्रय गृहों में आवासित पात्र नागरिकों का निबंधन
# 3 दिसंबर को अन्तरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पात्र दिव्यांगजनों का निबंधन
# 4 दिसंबर को 80+ आयु वर्ग एवं दिव्यांगजनों के निबंधन हेतु विशेष अभियान एवं
# 5 दिसंबर को सभी पात्र थर्ड जेंडर/सेक्स वर्कर का निबंधन हेतु अभियान
