
उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या 15-16 में न्यू डिस्को क्लब द्वारा गणेश पूजा पंडाल के निर्माण हेतु आज भूमि पूजन अनुष्ठान कराया गया, जिसमें आदित्युर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह यजमान के रुप में शरीक हुए. जबकि भूमि पूजन पंडित शम्भूनाथ उपाध्याय ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया. वहीं, पुरेंद्र नारायण सिंह ने डिस्को क्लब गणेश पूजा कमिटी को शुभकामनाएं देते हुए निष्ठा पूर्वक पूजा संपन्न कराने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि न्यू डिस्को क्लब की पूजा कॉलोनी में विशेष पहचान रखती है, जिसमें कॉलोनीवासियों का अहम योगदान रहता है. उल्लेखनीय है कि डिस्को क्लब द्वारा वर्ष-1988 से प्रतिवर्ष गणेश पूजा समारोह आहूत किया जाता है. इस वर्ष क्लब के द्वारा लगभग दो लाख रुपये की लागत से काल्पनिक मन्दिर की आकृति का पूजा पंडाल तैयार बनवाया जा रहा है, जिसे अपूर्वा टेंट हाउस द्वारा तैयार किया जायेगा. पंडाल में बैठे मुद्रा में भगवान गणेश की नौ फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित की जायेगी, जिसे प्रसिद्ध मूर्तिकार झंटू के द्वारा तैयार किया जायेगा. जबकि विद्युत साज-सज्जा का कार्य शिवा डीजे करेगा. इस पूजा पंडाल का उद्घाटन 26 अगस्त को होगा. जबकि 27 अगस्त को पूजा-अर्चना और 1 सितंबर को विसर्जन होगा. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आहूत किया जायेगा. इस अवसर पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, संकेत चौधरी उर्फ गोलू, राजू कुमार, चीकू, अमित, धीरज, राजकुमार आदि उपस्थित थे.

