
उदित वाणी, रांची: टीचर ट्रांसफर पोर्टल के माध्यम से सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के स्थानान्तरण को लेकर 1 अप्रैल को राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला शिक्षा अधीक्षकों, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकरियों, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित की जायेगी.
झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के आॅफिसियल यू-टयूब चैनल के माध्यम से ट्रेनिंग दी जायेगी। ट्रेनिंग प्रोग्राम अपराहन 4 बजे से 5 बजे तक चलेगी.
स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने गुरूवार को आदेश जारी करते हुए उक्त सभी लोगों को ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आदेश जारी किया है. शिक्षा सचिव ने इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों व जिला शिक्षा अधीक्षकों को भी भेज दी है.
ज्ञात हो कि शिक्षकों के अंतर जिला स्थानान्तरण विगत आठ बर्षों से रोक दिया गया है. जबकि शिक्षकों द्वारा अंतर जिला स्थानान्तरण की मांग लगातार किया जा रहा है.

